{"_id":"6435a4c80b90a17da106d4e4","slug":"27-claimants-for-chairman-sought-ticket-from-bjp-kannauj-news-c-12-1-174636-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चेयरमैन के लिए 27 दावेदारों ने मांगा भाजपा से टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चेयरमैन के लिए 27 दावेदारों ने मांगा भाजपा से टिकट
Tue, 11 Apr 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की तीन नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कुल 27 दावेदारों ने भाजपा से टिकट मांगा है। अंतिम फैसल लखनऊ से होगा। सबसे अधिक छह आवेदन शहर से आए हैं।
भाजपा जिला महामंत्री हरिबक्श सिंह ने बताया कि पार्टी से टिकट के लिए छिबरामऊ नगर पालिका परिषद, सौरिख व तिर्वागंज नगर पंचायत से चार-चार आवेदन आए हैं। गुरसहायगंज नगर पालिका व सिकंदरपुर नगर पंचायत से तीन-तीन लोगों ने भाजपा से टिकट मांगा है। समधन नगर पंचायत से एक और तालग्राम से दो आवेदन अध्यक्ष पद के लिए आए हैं। जिला महामंत्री का कहना है कि निवर्तमान चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री की मां मीना अग्निहोत्री, योगी सेना के अध्यक्ष पवन पांडेय की पत्नी आकांक्षा पांडेय, आशुतोष मिश्र की पत्नी सीमा मिश्रा, मनु की पत्नी डॉ. प्राची गुप्ता, रंजीत कश्यप की पत्नी कीर्ति ने नगर पालिका परिषद कन्नौज से अध्यक्ष पद की टिकट के लिए आवेदन किया है। उधर, शहर के अकबरपुर सरायघाघ निवासी डॉ. ओमबाबू दुबे की पत्नी विनीता दुबे ने भी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
लखनऊ से अध्यक्ष, कानपुर से घोषित होंगे पार्षद प्रत्याशी
भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा लखनऊ से की जाएगी जबकि सभासद पद के लिए कानपुर क्षेत्र से प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। कहा जा रहा है कि 16 अप्रैल तक उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।