फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   25 lakh saplings will be planted in the district, greenery will increase

जिले में लगेंगे 25 लाख पौधे, बढ़ेगी हरियाली

Mon, 01 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
25 lakh saplings will be planted in the district, greenery will increase
कढ़ेरा पट्टी नर्सरी में बन विभाग की ओर से तैयार की गई पौध - फोटो : KANNAUJ
फोटो 12- कड़ेरा पट्टी नर्सरी में तैयार पौध देखते वन विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन

जिले में लगेंगे 25 लाख पौधे, बढ़ेगी हरियाली
क्रासर
-जिले में पहली बारिश होते ही वन विभाग ने पौध रोपण की शुरू कीं तैयारियां
-सामाजिक संस्थाओं और सरकारी विभागों की मदद से जुलाई में होगा पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले में इस साल 25 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पहली बारिश होते ही वन विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक जुलाई से सरकारी विभागों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पौधरोपण कराया जाएगा।
पौधरोपण अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। वन विभाग ने अधिगृहीत जमीनों और जिले की तकरीबन सभी सड़कों को पौधरोपण के लिए चिह्नित किया है। तीन साल तक इन पौधों की देखभाल संबंधित विभाग की ओर से की जाएगी। डीएफओ जवाहर लाल गुप्ता ने बताया कि पौधरोपण के लिए नर्सरी में सहजन, अमरूद, शीशम, पाकड़, पीपल, नीम, जामुन, अर्जुन और बरगद की पौध तैयार हो गई है। शासन से आदेश मिलने के बाद पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 13- ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर देने पहुंचे मायके पक्ष के लोग
महिला की बीमारी से मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
क्रासर
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। मायके से लौटी महिला की रात को ससुराल में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठठिया थाने के रहमतपुर गांव निवासी लालू यादव ने 16 अप्रैल 2016 को बहन सोनी की शादी तालग्राम के फिरोजपुर निवासी राजीव कुमार पुत्र शेर सिंह के साथ की थी। सोनी गर्भवती थीं। 18 मई को मायके में प्रसव हुआ था। इसके बाद से तबीयत खराब चल रही थी। रविवार को राजीव उसे रहमतपुर से अपने घर ले आए। रात में मौत हो गई। बहन की मौत की जानकारी मिलते ही लालू यादव परिवार के साथ पहुंच गए। उन्होंने राजीव और परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी। मौके पर पहुुंचे नायब तहसीलदार सौरभ यादव की मौजूदगी में थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक सुभाषचंद्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम में बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
--------
--
---
जानलेवा हमले में दो गिरफ्तार
छिबरामऊ। एसआई हरिओम गुप्ता ने जानलेवा हमले में वांछित समीर और जुनैद पुत्रगण सगीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
------
करंट की चपेट में आया युवक झुलसा
छिबरामऊ। करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। मोहल्ला चौधरियान निवासी आमिर पुत्र अफरीद फर्रुखाबाद रोड स्थित ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटें भर रहे थे। वह ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से झुलस गए। आसपास मौजूद लोग सौ शय्या अस्पताल ले गए। हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।-संवाद

-----
फोटो-19 गोशाला का निरीक्षण करते एसडीएम
राशन घटतौली की शिकायत पर होगी कार्रवाई
-एसडीएम ने हॉटस्पॉट, राशन दुकान समेत गोशाला का किया निरीक्षण
तिर्वा। राशन वितरण में घटतौली की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
ये निर्देश एसडीएम जयकरन ने दिए।
एसडीएम ने ठठिया,रहमतपुर,भदोसी समेत कई गांवों में राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। सैनिटाइजर और मास्क के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन कराएं। इससे पहले उन्होंने हॉटस्पॉट हांसापुर गांव में सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी बाहर न घूमे। एसडीएम ने चौहाननपुर्वा गांव की गोशाला में गोवंशों को सूखा भूसा खाता देखकर नाराजगी व्यक्त की। गोशाला संचालक को भूसे के साथ हरा चारा दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed