{"_id":"5e07a58a8ebc3e87b57f454c","slug":"25-gaanvon-kee-18-ghante-se-adhik-samay-gul-rahee-bijalee-kannauj-news-knp534993770","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 गांवों की 18 घंटे से अधिक समय गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 गांवों की 18 घंटे से अधिक समय गुल रही बिजली
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। बिजली विभाग की लापरवाही से इलाके के 25 गांवों की बिजली 18 घंटे से अधिक समय तक गुल रही। इससे पेयजल का संकट खड़ा हो गया। लाइनमैन शनिवार को कुछ ही गांवों की आपूर्ति बहाल कर सके। इससे लोगों में बिजली अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश रहा।
अमोलर बिजली उपकेंद्र के ताहपुर व दलापुर्वा फीडर की 11 हजार की लाइन में तेज हवा व खराब मौसम के चलते शुक्रवार शाम सात बजे के करीब कई फाल्ट हो गए। इससे ढिपारा, बिरियाहार, दलापुर्वा, बघेलेपुर्वा, कैथनपुर्वा, सीतापुर्वा, अमोलर, नैपालपुर, पहलपुर्वा, मवैइया, गदोरा, माधौनगर, बरगावां, डिलाउरपुर, विधीपुर्वा, डम्मरपुर्वा समेत 25 गांवों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट सही न होने से लोगों को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
ओमशंकर, नरेंद्र कुमार, रामचंद्र, राजेश शर्मा, श्रवण कुमार, अनिल कुमार, तेजराम, चंचल चौबे ने बताया कि सूचना पर भी विभाग ने लापरवाही बरती है। शुक्रवार दोपहर 18 घंटे बाद कुछ गांवों की बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। जेई विकास कुमार ने बताया कि लाइनमैनों को फाल्ट सही करने के लिए लगाया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।