{"_id":"5dc5cb5e8ebc3e5b4f3f1dae","slug":"240-people-banned-in-peace-kannauj-news-knp5246866145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 240 को किया शांतिभंग में पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 240 को किया शांतिभंग में पाबंद
विज्ञापन
तिर्वा/तालग्राम(कन्नौज)। अयोध्या में मंदिर और मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले से पहले पुलिस ने शांति भंग के अंदेशे में 240 लोगों को पाबंद किया है। इन लोगों से मुचलके भरवाए जा रहे हैं। तिर्वा कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि 60 लोगों को पाबंद किया है।
ठठिया थानध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने 32 और इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा ने 104 लोगों को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद किया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम न्यायालय भेज दी गई है। एसडीएम जयकरन ने बताया कि पुलिस से चालानी रिपोर्ट आ रही हैं। जल्द ही सभी थानों से शांतिभंग में आए चालानों में लोगों को नोटिस भेजकर पाबंद करा दिया जाएगा। उधर, तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने सिपाहियों और चौकी प्रभारियों को अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 50 लोगों की पहचान कर शांति भंग के अंदेशे में पाबंद किया है।
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कस्बे के निवासी ईशान ने सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर एक पोस्ट की थी। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि इशान को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।