{"_id":"5eaf08c78ebc3e902c2082ad","slug":"232-workers-from-non-provinces-quarantined-in-homes-kannauj-news-knp558328883","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर प्रांतों से आए 232 मजदूर घरों में क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर प्रांतों से आए 232 मजदूर घरों में क्वारंटीन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में थर्मल स्कैनिंग के लिए लाए गए बस से नासिक से आए जिले के युवक
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। राजस्थान व महाराष्ट्र के नासिक से आए 232 प्रवासी मजदूरों को जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर भेज दिया गया। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। अब डाक्टरों की टीम इनकी निगरानी करेगी।
कई प्रांतों में लॉकडाउन के कारण पंसे मजदूरों को घर लाने की कवायत तेज हो गई है। दो दिनों में राजस्थान व महाराष्ट्र के नासिक से इन मजदूरों को ट्रेन से लखनऊ व इसके बाद पांच रोडवेज बसों से कन्नौज लाया गया। जिला अस्पताल में सभी के नाम-पता अंकित कर इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मजदूरों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए लेखपाल अभिषेक दुबे व अन्य की ड्यूटी लगाई गई थी। ये लेखपाल मजदूरों के नाम-पते लिखकर गिनती करते रहे। जब कोई संदिग्ध न मिला तो सभी को घर भेज दिया गया। निर्देश दिए गए कि वह 20 दिनों तक घर में ही क्वारंटीन रहेंगे। यदि किसी तरह की दिक्कत हो तो तत्काल कोरोना कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क करें, ताकि सहायता मुहैया कराई जा सके।
उधर, स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह इन मजदूरों की जांच करते रहें। यदि कोई संदिग्ध दिखे तो उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजें। रविवार दोपहर 57 मजदूर नासिक महाराष्ट्र से आए। ये सभी समधन, मलिकपुर, गुरसहायगंज, सौसरापुर, कु सुमखोर, रूरा, दुर्जनापुर, डुडवाबुजुर्ग, अहमदपुर रौनी, छिबरामऊ के अलावा अन्य गांव के थे। इन सभी को 20 दिनों के लिए क्वारंटीन रहने को कहा गया है।