फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   2156 students abstained from English in high school examination

Kannauj News: हाईस्कूल परीक्षा में अंग्रेजी से 2156 छात्रों ने किया किनारा

Sat, 08 Mar 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
2156 students abstained from English in high school examination
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर व कृषि विषय की परीक्षाएं हुई। अंग्रेजी में 2156 परीक्षार्थियों और कंप्यूटर व कृषि में 46 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। डीएम, डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले के 99 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटर की कंप्यूटर व कृषि की परीक्षाएं हुई। अंग्रेजी की परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 24,214 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 22,060 छात्रों ने परीक्षा दी और 2156 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटर की कंप्यूटर व कृषि परीक्षा के लिए 843 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 797 छात्रों ने ही परीक्षा दी। 46 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने नादेमऊ के सुभाष इंटर कॉलेज, हसेरन के सत्यदेव आजाद महिला विद्या पीठ, भारतीय जनता इंटर कॉलेज और कचातीपुर के सरदार पटेल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम ने सीसीटीवी, परीक्षा कक्ष को गहनता से देखा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए, साथ ही नकल या अनुचित साधनों का उपयोग परीक्षा में न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed