फौजी से 20 हजार की नगदी लूटी
मोहल्ला गंगेश्वरनाथ
नईबस्ती निवासी फौजी मोहनलाल शर्मा ने बताया कि वह बीमार चल रहे है और उसे
इलाज के लिए कानपुर जाना था। बताया कि उनके पास उपचार के लिए 20 हजार रुपये
थे। उन्होंने बताया कि खड़नी क्षेत्र के ग्राम ग्यासपुर निवासी राकेश
शर्मा के कुछ रिश्तेदार उसके घर शादी का कार्ड देने आए थे।
बताया कि कुछ
देर रुकने के बाद वह लोग उससे इलाज के संबंध में बातचीत करते रहे और फिर
उसे साथ लेकर बाइक से नगर के पोस्ट आफिस के पास तक आए। यहां उन्होंने उससे
पपीता खरीदने को कहा। फौजी ने बताया कि उसके पास एक-एक हजार रुपये के 20
नोट हैं। खुले पैसे नहीं है। तब उन लोगों ने कहा कि वह खुलवा देंगे।
बताया
कि इस पर जैसे ही उसने जेब से रुपये निकाले वैसे ही उन लोगों ने उसके हाथ
से रुपये छीन लिए और धक्का देकर गिरा दिया। जब तक वह संभल पाते और शोर
मचाते, तब तक वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गए। वह
कोतवाली पहुंचा और मामले की सूचना दी, पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं दी।
तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, इस संबंध में पुलिस
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं
है।