फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   20 connections were cut

20 कनेक्शन काटे गए

Sat, 28 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
20 connections were cut

बिजली चोरी रोकने और बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए

विज्ञापन
बिजली विभाग ने शुक्रवार को शहर में अभियान चलाया। इस दौरान करीब बीस बकाएदारों के कनेक्शन काटे। कुछ बकाएदारों ने मौके पर ही बिल की अदायगी कर दी। इस पर उनके कनेक्शन जोड़ दिए गए।

मिली जानकारी के अनुसार, अधिशासी अभियंता विद्युत पी राम के निर्देश पर अवर अभियंता दीपचंद्र, विजय कुमार व शशिकांत ने डिस कनेक्शन टीम व लाइनमैन के साथ शहर के मोहल्ला काजीटोला में अभियान चलाया। इस दौरान बकाया बिल होने पर शकीर अहमद, श्यामलाल, अरविंद कुमार गुप्ता, साई निटकिट हास्पिटल व निकट में ही स्थित सीएफसीएल कार्यालय के कनेक्शन काटे गए।

इसके अलावा बुधवारी मोहल्ला निवासी नरेश चंद्र, अजयपाल मोहल्ला निवासी मीना बेगम, अफीद अहमद, मो. यूनुस, खालिद जमां के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा लाखन तिराहा निवासी शहजाद हुसैन, मकरंदनगर निवासी विनोद कुमार, कचहरी टोला निवासी विजय कुमार, शेखर गुप्ता, हरदेवगंज निवासी सुंदरलाल सहित कई अन्य बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।

इस मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये बिजली बिल का मौके पर जमा किया। इस बाबत अधिशासी अभियंता ने बताया कि नियमित रूप से अभियान चलता रहेगा। बताया कि उपभोक्ताओं को बिल अदा करने में किसी भी तरह की दिक्कतें न हो, इसको लेकर रविवार 29 नवंबर को अवकाश होने के बावजूद उपखंड कार्यालय कन्नौज व तिर्वा खुले रहेंगे। बिलों का भुगतान जमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed