{"_id":"5c49ff07bdec22738b6adc92","slug":"191548353287-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी योजना के लिए 900 किसानों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी योजना के लिए 900 किसानों ने किए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। ऋण माफी योजना से छूटे किसानों को सरकार ने दोबारा आवेदन फार्म जमा करने का मौका प्रदान किया। कृषि विभाग ने काउंटर खोलकर आवेदन फार्म जमा कराए थे। जिले की तीनों तहसीलों से करीब 900 किसानों ने ऋण माफी का लाभ पाने के लिए आवेदन फार्म जमा किए। कृषि विभाग ने आवेदनों की फीडिंग का काम शुरू करा दिया है। इसके बाद तीनों तहसीलों व बैंकों को जांच के लिए भेजा जाएगा। चयनित किसानों की डिमांड शासन को जनरेट कर भेजी जाएगी।
प्रदेश सरकार ने ऋण माफी योजना में लाभ पाने से वंचित रह गए किसानों को आवेदन करने के लिए एक और मौका प्रदान किया था। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि ऋण माफी योजना के तहत 900 आवेदन फार्म जमा हुए हैं। जमा हुए आवेदन पत्रों में साथ लगाए गए कागजातों की जांच कराई जा रही है। इन आवेदनों की फीडिंग का कार्य भी शुरू करा दिया गया। फीडिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद किसानों की भूमि की जांच के लिए संबंधित तहसीलों को भेजा जाएगा। इसके अलावा बैंक की भी सूची भेजी जाएगी। जांच के बाद चयनित किसानों की डिमांड जनरेट कर निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके बाद पात्र किसानों का ऋण माफ होगा।
ऋण माफी योजना के लिए 900 किसानों ने किए आवेदन
आवेदन फार्मों की फीडिंग का काम कराया गया शुरू