फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   गोशाला में पांच गोवंश की मौत

गोशाला में पांच गोवंश की मौत

Tue, 08 Jan 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोशाला में पांच गोवंश की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हसेरन/चपुन्ना। रेरी रामपुर स्थित गोशाला में पांच गोवंश की मौत की सूचना पर मंगलवार को एसडीएम जांच के लिए पहुंचे। उन्हें दो गोवंश के कंकाल मिले। एसडीएम ने बताया कि कई दिन पहले पांच गोवंश की मौत की शिकायत मिली थी, संचालक ने मृत गोवंश को दफन कर दिया है।

हसेरन ब्लॉक के रेरी गांव में आत्म समर्पण गोशाला है। इसका संचालन श्रीगोविंदम धाम सेवा संस्थान ट्रस्ट चलता है। गोविंद पुत्र वीरबल सविता गोशाला की देखरेख करते हैं। मंगलवार को गोशाला में पांच गोवंश की मौत की सूचना अधिकारियों को मिली।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम तिर्वा रामदास, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद, तहसीलदार तिर्वा अनिल कुमार सरोज, लेखपाल आलोक तिवारी, ग्राम प्रधान आमोद पांडेय गोशाला पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि कई दिन पहले पांच गोवंश करने की बात सामने आई है। गोशाला में दो गोवंश के कंकाल पड़े मिले। संचालक ने मृत गोवंश को दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों का कहना था कि 15 दिन पहले 4-5 गांवों से अन्ना सांड़ गोशाला में बंद किए थे। गोशाला में चारा खत्म हो गया और बाउंड्रीवाल भी टूटी है, इससे मवेशी निकलकर खेतों में पहुंच जाते हैं। इससे यहां से गोशाला हटाई जाए। एसडीएम ने ग्राम पंचायत से गोशाला की बाउंड्रीवाल बनवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बीडीओ हसेरन रामसमुझ और ग्राम प्रधान को गोशाला की देखरेख की जिम्मेदारी सौंप दी है। बताया कि इस गोशाला को सरकारी गोशाला बनवाया जाएगा।


उधर, इंदरगढ़ क्षेत्र की सुखसेनपुर गांव की गोशाला में भी ग्रामीण एक गाय की मौत होने का आरोप लगा रहे हैं जबकि गोशाला संचालन अमित भदौरिया ने इनकार किया है। उन्होंने बताया कि गोशाला में 100 से अधिक गाय और गोवंश हैं। वर्ष 2010 में गोसेवा आयोग से 10400 रुपये और वर्ष 2014 में जीव जंतु कल्याण बोर्ड से 10 हजार रुपये मिले थे। पांच साल में सरकार कोई मदद नहीं मिली।





गोशाला में पांच गोवंशों की मौत
जांच को पहुंचे एसडीएम तिर्वा को मिले दो कंकाल
क्रासर
बोले, संचालक ने मृत गायों के शव दफन कर दिए हैं


फोटो 08सीएचबीपी53 गोशाला में जानकारी लेते उपजिलाधिकारी रामदास व तहसीलदार।
फोटो 08सीएचबीपी54 रेरी गांव स्थित गोशाला में मौजूद गाय।
फोटो 08सीएचबीपी55 कुछ इस हालात में है रेरी गांव की गोशाला।
फोटो 08सीएचबीपी56 रोष जताते ग्रामीण।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed