फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   डीएम का डीओ, दो अधिकारी निलंबित

डीएम का डीओ, दो अधिकारी निलंबित

Sat, 05 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
डीएम का डीओ, दो अधिकारी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। जिले के दो अधिकारियों पर अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्र्वहन न किए जाने पर निलंबन की गाज गिरी है। शासन ने जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद के भेजे गए पत्रों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है।

खाद्य रसद विभाग आयुक्त अजय चौहान ने निलंबन पत्र में हवाला दिया कि एक जुलाई को कालाबाजारी की शिकायत पर मंडी समिति तिर्वा में स्थित अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण किया गया। गेहूं व चावल सरकारी बोरी में भंडारित मिला। मालिक ने बताया कि उनके पास रुपल मिनी राइस मिल का लाइसेंस है।
विज्ञापन


व्यापारियों तक अनाज का पहुंचना केंद्र प्रभारी की संलिप्तता जाहिर करती है। व्यापारियों से मिलीभगत कर सरकारी अनाज की कालाबाजारी में संलिप्तता मिलने पर विपणन निरीक्षक गजेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया। इस मामले की जांच संभागीय खाद्य नियंत्रक कानपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक डा. बलकार सिंह के अनुसार कि जिलाधिकारी ने बताया था कि प्राविधिक सहायक (रसायन) हवलदार यादव खनन कार्यों में अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर निर्देश देने पर बीमारी का बहाना बनाकर नहीं जाते। बिना सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। राजकीय कार्यों में रुचि न लेने व अवैध खनन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने में सहयोग न करने पर निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में प्राविधिक सहायक (रसायन) को लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।

विपणन निरीक्षक और प्राविधिक सहायक पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed