फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पेपर आउट होने पर केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल

पेपर आउट होने पर केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल

Fri, 25 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पेपर आउट होने पर केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में शासनादेश के नियमों का अनुपालन किया जाए। नकलविहीन, शांति पूर्ण व निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराना सुनिश्चित किया जाए। नकल पकड़े जाने पर केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक को जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्राें पर पेपर आउट होता है तो केंद्र व्यवस्थापक को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि छात्राओं की तलाशी महिला अध्यापिकाओं/महिला पुलिस द्वारा ही की जाए। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकार्डिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। उत्तर पुस्तकों की किसी भी दशा में अदला-बदली न हो। सभी कक्ष निरीक्षक अपने साथ पहचान पत्र व आधार कार्ड के साथ ड्यूटी कर नकल विहीन परीक्षाएं कराएंगे। जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषय से संबंधित कक्ष निरीक्षक किसी भी दशा में न लगाए जाएं। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एक टीम का गठन करेंगे। इसमें पुलिस बल समेत राजकीय विद्यालयों के शिक्षक शामिल किए जाएंगे। परीक्षा में मोबाइल प्रतिबंधित होगा। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाए। बैठक के दौरान एएसपी केसी गोस्वामी, डीआईओएस मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पेपर आउट होने पर केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल
डीएम ने बैठक के दौरान दिए निर्देश, कहा, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed