फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मंडी समिति निर्माण की मांग को लेकर व्यापारी अनशन पर बैठे

मंडी समिति निर्माण की मांग को लेकर व्यापारी अनशन पर बैठे

Tue, 08 Jan 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति निर्माण की मांग को लेकर व्यापारी अनशन पर बैठे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। मंडी समिति का निर्माण कराने की मांग को लेकर कस्बा के तमाम गल्ला व्यापारियों ने कारोबार बंद कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। व्यापारियों की मांग का समर्थन कांग्रेस ने भी किया और अनशन में कांग्रेसियों ने भी सहयोग किया।

कस्बा के तिर्वा रोड पर एक व्यक्ति की निजी जमीन पर गल्ला मंडी का संचालन हो रहा था। जमीन स्वामी ने उस जगह को बेच दिया और लोगों ने वहां पर अपने आवास बना लिए, जिसके चलते गल्ला आढ़तियों को व्यापार करने में काफी परेशानी होने लगी। गल्ला आढ़ती फुटपाथ पर तराजू लगाकर अनाज की खरीदारी करने पर मजबूर है। करीब छह साल पूर्व मंडी समिति बनाए जाने की मांग को लेकर तमाम गल्ला आढ़तियों ने क्रमिक अनशन और प्रदर्शन किया था, तब विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुछ सपा नेताओं ने मंडी समिति का निर्माण कराने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया था। इसके बाद सपा सरकार बनने पर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


स्थान के अभाव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर से अनाज लाने वाले किसानों को सड़क पर खड़ा होना पड़ता है, जिसके चलते जाम लगा रहता है। परेशानी को देखते हुए चार दिन पहले गल्ला व्यापारियों ने बैठक कर समस्या का निदान न होने पर आठ जनवरी से क्रमिक अनशन की घोषणा की थी। व्यापारियों की चेतावनी पर जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे कारोबार बंद कर व्यापारियों ने अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और समस्या के स्थायी निदान ना होने तक कारोबार चालू ना करने की बात कही है। व्यापारियों के अनशन पर बैठने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजीव दुबे मुन्ना अपने साथियों सहित अनशन स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों की मांग को जायज ठहराते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्ला व्यापारी समिति के महामंत्री संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कौशल ने बताया है कि जब तक इस मामले पर ठोस निर्णय नहीं निकलेगा, तब तक व्यापारी न अनशन समाप्त करेंगे और ना ही अपना कारोबार शुरू करेंगे। इस दौरान जगदीश गुप्ता, राम अवतार वर्मा, मयंक, वारिस अली, राजू दुबे, पंकज वर्मा, गौरी गुप्ता, मोहित यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।



मंडी के लिए अनशन पर बैठे व्यापारी
क्रासर
लंबे समय से की जा रही गल्ला मंडी निर्माण की मांग
फोटो-22- अनशन पर बैठे गल्ला व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed