फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   एक सप्ताह में पुलिस ने लापता22 युवतियों को तलाशा

एक सप्ताह में पुलिस ने लापता22 युवतियों को तलाशा

Sun, 02 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में पुलिस ने लापता22 युवतियों को तलाशा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। शासन की फटकार के बाद पुलिस महकमे ने एक दशक से लापता चल रही युवतियों की तलाश में ताबड़तोड़ अभियान चलाया। पुलिस को एक सप्ताह में 22 युवतियों को तलाशने में सफलता मिली है।

एक दशक से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 45 युवतियां लापता चल रही थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी इनकी तलाश न होने से परिजन परेशान थे। एक सप्ताह पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को लापता युवतियों को ढूंढने के निर्देश दिए थे। इससे हरकत में आए अधिकारियों ने तत्काल लापता चल रही युवतियों की गुमशुदगी और दर्ज मुकदमों की धूल खा रही फाइलों को खुलाया। थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों ने कानपुर, लखनऊ, हरदोई समेत अन्य शहरों में छापेमारी कर 22 युवतियों को एक सप्ताह में तलाश लिया है। अभी भी 23 युवतियों की तलाश में चल रही है।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात है कि अधिकतर युवतियां प्रेम-प्रसंग के चलते घर से गई थी। कई युवतियों ने शादी भी कर ली है। कोर्ट में पेश करने के बाद थाना प्रभारियों ने युवतियों के परिजनों को उनके मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चल रहा है। अन्य लापता युवतियों को भी जल्द तलाश कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

- शासन के निर्देश पर पुलिस ने गैर जनपदों में छापेमारी कर की खोजबीन
- अधिकतर युवतियां अपने प्रेमी के साथ गई थी, कुछ ने कर ली शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed