{"_id":"5b5e04a64f1c1b54208b5e48","slug":"161532888230-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींव खोदाई के दौरान मिट्टी के कलश में निकले प्राचीन तांबे के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींव खोदाई के दौरान मिट्टी के कलश में निकले प्राचीन तांबे के सिक्के
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (कन्नौज)। मकान की नींव की खोदाई के दौरान मिट्टी के एक कलश में प्राचीन तांबे के सिक्के निकले। खजाना निकलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को जानकरी दी है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अनौगी के मजरा पछायपुरवा निवासी विजय बहादुर उर्फ रीनू कुशवाहा नदसिया-अनौगी मार्ग पर मकान का निर्माण कार्य करा रहे है। रविवार दोपहर मकान की नींव की खोदाई कराने के दौरान मजदूर वीरपाल को एक मिट्टी के लोटे के अंदर तांबे के 170 सिक्के दिखाई दिए। जिनको विजय बहादुर कुशवाहा ने अपने कब्जे में ले लिया।
वीरपाल ने जब अपना हिस्सा मांगा तो विजय बहादुर ने देने से मना कर दिया। इस पर उसने क्षेत्र में खजाना निकलने की जानकारी दी। खजाना मिलने की सूचना पर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी किरीट कुमार राठोड़ के निर्देश पर पहुंचे गुरसहायगंज कोतवाल आरबी सिंह ने सिक्कों को कब्जे में लेकर विजय बहादुर को एसपी के पास भेज दिया। एसपी किरीट कुमार राठोड़ ने बताया कि मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
नींव खोदाने के दौरान मिट्टी के कलश में निकले तांबे के सिक्के
- गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के पछायपुरवा अनौगी गांव की घटना
- पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 24- सिक्के दिखाता ग्रामीण
फोटो 25- गांव में मौजूद दरोगा व ग्रामीण