{"_id":"595e82744f1c1b1c148b4821","slug":"161499366004-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी ने किया रेफर, टेंपों में प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी ने किया रेफर, टेंपों में प्रसव
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम(कन्नौज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम से गर्भवती को रेफर कर दिया गया, बाद में उसका टेंपो में प्रसव हो गया। अस्पताल की लापरवाही के चलते गर्भवती को एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई गई।
कस्बा तालग्राम के टीला मोहल्ला निवासी रोशन की पत्नी साहिदा को गुरुवार की सुबह 10 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति ने गर्भवती को सीएचसी तालग्राम में भर्ती करा दिया। एक घंटे तक गर्भवती का इलाज किया। अस्पताल में किसी महिला चिकित्सक के न होने पर स्टाफ नर्स ने बच्चा आपरेशन से पैदा होने की बात कह उसे रेफर कर दिया। आपरेशन की बात सुनते ही पति रोशन घर पर जाकर पैसे आदि की व्यवस्था करने लगा। वह अपना टेंपो लेकर पत्नी को दो बजे सीएचसी से गुरसहायगंज लेकर जा रहा था। तालग्राम सीएचसी से निकलने के कुछ देर बाद रास्ते में प्रसव हो गया। रोशन ने पत्नी का निजी चिकित्सक के पास इलाज कराया और देर शाम घर लेकर चला गया।
रोशन ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को चार सामान्य डिलीवरी हो चुकी हैं। आज प्रसव के दौरान सुविधा शुल्क न देने की बात कहने पर आपरेशन होने की बात कह डांटते हुए रेफर कर दिया, जबकि उसकी सामान्य डिलीवरी हुई है।
विज्ञापन
एमओआईसी डा. इरशाद ने बताया कि स्टाफ नर्स रेनू कटियार ने साहिदा को रेफर किया, किसी भी डाक्टर व उन्हें स्वयं को अवगत नहीं कराया है। जानकारी होने पर उन्होंने स्टाफ नर्स की फटकार लगाई है। जांच की जा रही है। गलती साबित होने पर कार्रवाई भी होगी।
- आपरेशन की बात कह किया था रेफर, एंबुलेंस भी नहीं कराई उपलब्ध