फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   16 booked for rash driving of scooter

Kannauj News: तेज स्कूटी चलाने के आरोप पर बवाल, 16 पर केस

Thu, 05 Mar 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
16 booked for rash driving of scooter
हसेरन। विकास खंड ग्राम गुमदापुर में तेज स्कूटी चलाने के आरोप पर युवकों ने बवाल किया। यह मामूली विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्राम गुमदापुर निवासी श्यामजी नायक ने बताया कि चार मार्च की शाम पांच बजे वह मढ़पुरा से घर लौट रहे थे। घर के पास खनियापुर गांव के सीतेंद्र राजपूत, नवीन सिंह उर्फ झल्ला व रोहित सिंह ने उन्हें रोका। उन्होंने श्यामजी पर स्कूटी तेज चलाने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर इन आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। कुछ देर बाद आरोपियों ने अपने गांव से जितेंद्र फौजी उर्फ अभिषेक समेत कई अन्य युवकों को बुला लिया। इन युवकों ने असलहों का प्रदर्शन करते हुए श्यामजी की पिटाई की और पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

युवराज सिंह उर्फ सल्लू ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। शोर सुनकर श्यामजी के भाई अरविंद, विवेक, गोविंद, विकास और मां गुमता देवी समेत गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्यामजी नायक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुल 16 नामजद और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed