{"_id":"5cf021edbdec2207340759c5","slug":"15592412441610-kannauj-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जून से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जून से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
कन्नौज। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में दस जून से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की संवेदीकरण कार्यशाला की गई। शिक्षा विभाग, शहरी विकास, ग्रामीण विकास, पशुधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शहरी निकाय के अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर इस अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान का द्वितीय चरण प्रत्येक वर्ष जून माह में चलाया जाता है। इस क्रम में संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार की रोकथाम हेतु संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का द्वितीय चरण जनपद में 10 जून से 25 जून 2019 तक चलेगा।
संचारी रोगों की रोकथाम एवं अभियान की सफलता के संदर्भ में वेक्टर जनित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. केसी राय ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 10 जून से प्रारंभ होकर 25 जून तक चलेगा। इसमें सभी विभागों को अपने कार्यक्षेत्र में क्या काम करना है, इसकी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
डा. राय ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, कालाजार रोग आते हैं। यह मच्छर या मक्खी द्वारा रोगी मनुष्य या पशु-पक्षी से एक से दूसरे स्वस्थ मनुष्य में पहुंचते हैं। इन्हें वेक्टर जनित रोग कहते हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी हर गोविंद सिंह ने बताया कि रोगी को अत्यधिक ठंड लगने के साथ तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, शरीर पर लाल रंग के चकत्ते पड़ना, कमजोरी, भूख न लगना आदि संचारी रोगों के लक्षण हैं।
10 जून से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों का किया गया उन्मुखीकरण