{"_id":"5cec28ddbdec22077e09c4a6","slug":"15589808784-kannauj-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसाह गांव में कूड़ेदान में मिले मीटर रातों रात घरों में लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसाह गांव में कूड़ेदान में मिले मीटर रातों रात घरों में लगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। करसाह गांव के कूड़े़दान में मिले मीटर उपभोक्ताओं के निकले। जानकारी पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने गांव पहुंच कर रातों रात मीटरों को उपभोक्ताओं के घरों पर लगवा दिया। इस मामले में विभाग ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में था।
तिर्वा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव करसाह में 21 मई को ग्राम प्रधान के दरवाजे के निकट कूड़ेदान में मीटर पड़े देखे गए थे। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित हो जाने के बाद हरकत में आए बिजली विभाग ने जांच शुरू की थी। पहले जांच में आया कि मीटर सौभाग्य योजना के हैं, बाद में यह पूर्व में चल रही योजना के निकले। इसके बाद विभाग ने मीटरों की जांच पड़ताल शुरू की। संस्था का नाम पता होने से पहले ही ठेकेदार को जानकारी हो गई। इस पर संस्था के कर्मचारी गांव पहुंचे। इन्होंने रातों रात सभी मीटरों को उपभोक्ताओं के घरों में लगा दिए। सोमवार को जांच करने पहुंचे मीटर विभाग के एई सुबोध सागर व जेई आलोक को कूड़ेदान में मीटर नहीं मिले। ग्राम प्रधान से जानकारी की गई तो बताया गया कि सभी मीटरों को संस्था के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में लगा गए। मौके पर मीटर न मिलने पर टीम बैरंग लौट आई।
इस संबंध में एक्सईएन विद्युत शादाब अहमद का कहना है कि जो मीटर कूड़ेेदान में पडे़ मिले थे, उनकी जांच में पाया गया कि यह उपभोक्ताओं के नाम आवंटित हैं। इनमें से कई मीटर उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा चुके थे। इन्हेें उपभोक्ताओं ने उखाड़ कर कूड़ेदान में डाल दिया। यह मीटर सौभाग्य योजना के नहीं हैं। पूर्व में चल रही योजना के हैं। जानकारी पर ठेकेदार ने सभी मीटर उपभोक्ताओं के घरों में लगवा दिए हैं। यदि मीटर न लगाए जाते तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाती।
विज्ञापन
कूड़ेदान में मिले मीटर रातों रात घरों में लगे
जानकारी होने पर संस्था के कर्मचारी पहुंचे गांव, उपभोक्ताओं के नाम पर पहले से ही जारी हो चुके थे मीटर, मीटर लगाने वाली संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की थी तैयारी, जांच करने पहुंची टीम को कूड़ेदान में नहीं मिले मीटर