फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   हरदोई से इत्र नगरी पहुंचे महाकाल के भक्त

हरदोई से इत्र नगरी पहुंचे महाकाल के भक्त

Sat, 29 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
हरदोई से इत्र नगरी पहुंचे महाकाल के भक्त
हरदोई से इत्र नगरी पहुंचे महाकाल के भक्त
विज्ञापन


कन्नौज। हरदोई से आए हजारों की संख्या में कांवरियों का कन्नौज की बाबा गौरीशंकर कांवरिया सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बोर्डिंग मैदान में स्वागत किया। हजारों लोगाें के लिए तैयार किए गए भोजन स्टाल पर भोजन कर हरदोई और कन्नौज समितियाें का आभार व्यक्त किया।

नाग पंचमी के अवसर पर बोर्डिंग मैदान केसरिया रंग में रंगा दिखा। मंच पर खड़े समिति के पदाधिकारी बार-बार जयकारे लगा रहे थे। पहले हरदोई जनपद से आए बिलग्राम चेयरमैन राजारमन गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता टिल्लू, जिला सरसंघ चालक आरएसएस जय रतन द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरदोई खुशीराम यादव ने कांवरिया समिति का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


मंच के सामने खड़े हजारों की तादात में कांवरियों हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया। बाद में हरदोई कांवरिया समिति की ओर से आई जागरण पार्टी के कलाकारों ने शिव-पार्वती के रुप में जीवंत झांकी प्रस्तुत कर भक्ताें का मन मोह लिया। शाम को शुरू हुआ सह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इधर, कई कांवरिये अपनी बाइक से गांजे के पौधे बांधकर पहुंचे। उनका कहना था कि वह जलाभिषेक के समय दूध, गंगाजल, शहद, दही के साथ ही भांग और गांजा की पत्तियां भी बाबा को अर्पित करेंगे। कई के हाथों में राष्ट्रध्वज भी लहराता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेहंदीघाट से लेकर बाबा गौरीशंकर मार्ग तक पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसपी, एएसपी व सदर सीओ और सदर एसडीएम से लेकर अन्य अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेता रहा। गंगाघाट से मंदिर मार्ग तक कई जगह पुलिस तैनात रही। कई कांवारियों ने पर्स चोरी होने की सूचना भी पुलिस को दी।

घाट पर स्नान के बाद बाबा का जलाभिषेक
पड़ोसी जनपद हरदोई के अलावा भी अन्य कई जनपदों से कांवरियें नागपंचमी के अवसर पर इत्रनगरी पहुंचे। यहां पहुंचे भक्तों ने पहले महादेवी वर्मा स्नान घाट में पूजन के बाद सिद्वपीठ बाबा गौरीशंकर के दर्शन को पहुंचे। कांवरियों ने यहां जलाभिषेक कर बाबा से मनोकामना पूर्ति की मांग की।


जलपात्राें की हुई खूब बिक्री
गंगाघाट पर जलपात्र (कट्टिया) की खूब बिक्री हुई। घाट पर जलपात्रों की करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें लगी हुई थी। दुकानदारों ने बताया कि 10, 20 और 50 रुपये में से सबसे अधिक 10 और 20 रुपये वाले जलपात्रों की बिक्री हुई। कांवरियों ने जलपात्र खरीद कर उनमें जल भरकर बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए बाबा का जलाभिषेक किया। घटा पर दुकानदारों ने भगवा वस्त्रों की भी दुकानें सजा लीं।

- शहर के एतिहासिक सिद्धपीठ मंदिर बाबा गौरीशंकर पर जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद
- कन्नौज वासियों ने कांवरियों का किया स्वागत।
- खानपान की गई व्यवस्था की गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed