{"_id":"de106a9706cc7b6d5abe9094918b7eb1","slug":"1510-will-soon-illuminate-majra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1510 मजरे जल्द होंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1510 मजरे जल्द होंगे रोशन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी विद्युतीकरण 12वीं योजना के तहत जिले के
विज्ञापन
डेढ़ हजार से ज्यादा मजरों में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके तहत
आगरा के तकनीकी निदेशक विद्युत ने अफसरों व विभागीय ठेकेदारों की बैठक
लेते हुए कड़े निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शनिवार को आगरा के तकनीकी निदेशक विद्युत एससी भारती, अधीक्षण अभियंता स्टोर अंशुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जेसी शर्मा बिजली कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मां विशारा देवी, विभु इंटरप्राइजेज, सावित्री इलेक्ट्रिकल सहित कई अन्य विभागीय ठेकेदारों व अफसरों की बैठक ली।
उन्होंने निर्देश दिए कि 100 से 300 आबादी वाले मजरों को चिह्नित कर लिया गया है। 1510 मजरे चिह्नित किए गए हैं। इन सभी में विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया जाए। इसी तरह जिन ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण का कार्य अधूरा पड़ा है। उन ग्राम पंचायतों में भी विद्युतीकरण का काम पूर्ण किया जाए।
ठेकेदार द्वारा यदि किसी ग्राम पंचायत से धन उगाही करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन पी राम ने बताया कि विद्युतीकरण के लिए चिह्नित मजरों में 2400 पोल लगा दिए गए हैं। 100 मजरों में काम शुरू कर दिया गया है। 64 मजरों में पोल खड़े हो चुके हैं।
दिसंबर 16 तक विद्युतीकरण का काम हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। तकनीकी निदेशक ने कहा कि विद्युतीकरण में उपयोग होने वाले मैटेरियल की कमी नहीं होने दी जाएगी। छोटे उपकरणों को ठेकेदार खुद खरीदकर लगाएंगे। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत पूर्व में जिले में विद्युतीकरण का कार्य कर रही ब्राइट लाइन कंपनी को लापरवाही के चलते हटा दिया गया है।
यदि नए ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एक्सईएन स्टोर कानपुर जीपी यादव समेत कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।