फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   15 bank sakhis honored for their excellent work

Kannauj News: उत्कृष्ट कार्य पर 15 बैंक सखियों का सम्मान

Wed, 26 Mar 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 26 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
15 bank sakhis honored for their excellent work
छिबरामऊ। सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार को सुशासन दिवस का आयोजन हुआ। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के तरीके बताए।
विज्ञापन


ब्लॉक परिसर में श्रम विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, मनरेगा व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने अपने स्टॉल सजाए। बीडीओ दीपांकर आर्य ने लोगों को कन्या विवाह अनुदान योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, कौशल विकास तकनीकी योजना आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद नेगी ने श्रम विभाग की योजनाओं के बारे बताते हुए मौजूद श्रमिकों के पंजीकरण भी कराए। कार्यक्रम के दौरान जिन आवास योजना के तहत खातों में 1.20 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त कर चुके 10 लाभार्थियों बधाई पत्र सौंपा गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 बैंक सखियों को भी सम्मान हुआ। ब्लॉक प्रमुख सुषमा पाल की अध्यक्षता एवं एडीओ आईएसबी अनिल कुमार के संचालन में संपंन हुए कार्यक्रम में एडीओ पंचायत यशकरन सिंह समेत सभी पंचायत सचिव व ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed