{"_id":"68c31b47bceca1aa290105a4","slug":"14-more-dengue-patients-found-in-10-days-kannauj-news-c-214-1-knj1005-137143-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 10 दिनों में डेंगू के 14 और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 10 दिनों में डेंगू के 14 और मरीज मिले
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में बाढ़ का पानी थमने के बाद अब वायरल बुखार के साथ ही डेंगू ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अगस्त में सिर्फ पांच लोग ही डेंगू से पीड़ित थे पर सितंबर में डेंगू ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। मात्र 10 दिनों में 14 डेंगू से पीड़ित मरीज मिल चुके हैं। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग भी गुरुवार को अलर्ट हो गया है। डेंगू मरीज जहां भी मिल रहे हैं। वहां पर स्वास्थ्य विभाग इनडोर और आउट डोर स्प्रे के साथ ही फॉगिंग करा रहा है।
जिले में मच्छरजनित बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। मलेरिया के साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हाे रही है। सितंबर में उमर्दा क्षेत्र के बलनपुर, जगनपुवा, झउआ, सहियापुर, ठठिया रोड, लेलेपुर, अन्नपूर्णा नगर, शहर क्षेत्र के कृष्णानगर, पाल चौराहा समेत 14 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए नगर पालिका और ग्राम पंचायत को दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग कराने के लिए कहा गया है।
एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग न होने से बढ़ रहे मच्छर
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी और जलभराव की समस्या है, जिस कारण से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और मच्छर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। नगर निगम और ग्राम पंचायतों को एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराने की जिम्मेदारी दी गई है। शायद ही कहीं पर एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराई जा रही है।