{"_id":"67e83aaaeb06a84e2607b0b7","slug":"14-gram-panchayats-are-tb-free-pradhan-and-health-workers-honored-kannauj-news-c-214-1-knj1005-127732-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 14 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधान और स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 14 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधान और स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की 14 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई हैं। टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों और 100 दिवसीय अभियान के तहत 1175 रोगियों को खोजकर इलाज शुरू कराया। बेहतर कार्य करने वाले प्रधानों और स्वास्थ्य कर्मियों को डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने शनिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि टीबी का इलाज हो सकता है। अक्सर होता है कि जो टीबी रोग से संक्रमित होते हैं, उनको इस बीमारी के बारे में पता नहीं चलता हैं। संक्रमित युवक बीमारी का इलाज कराता रहता है। उसे बीमारी का पता ही नहीं चल पाता हैं। इस कारण संक्रमण फैलता रहता हैं। अब ऐसे लोगों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा हैं। सरकार टीबी को जड़ से खत्म करना चाहती है। इसके लिए अभियान चलाकर जांच कर टीबी मुक्त किया जा रहा है। अगर पोषण अच्छा है, शिक्षा अच्छी हैं, स्वास्थ्य अच्छा है तो बीमारियां नहीं फैलेंगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता, सीएचसी प्रभारी, स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
इनका सम्मान
डीएम ने सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता, क्षय रोग अधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी, आठ सीएचसी प्रभारी, नौ एसटीएस, पांच एसटीएलएस, चार टीबीएचवी, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, डीपीसी रंजीत कुमार, डीपीटीसी अखिलेश यादव, डीपीपीएमसी पूनम दुबे, लेखाकार अंशुल यादव, अजहर हसन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनके अलावा चार निजी अस्पतालों और एक डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रतिनिधि को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
यह ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लाॅक छिबरामऊ की ग्राम पंचायत सलेमपुर, डालूपुर सुल्तानपुर, भौंराजपुर, ब्लाॅक गुगरापुर की ग्राम पंचायत गुनहा, ब्लाॅक जलालाबाद की ग्राम पंचायत नदसिया, गढ़ियापाह और ब्लाॅक सौरिख के पट्टी, अल्हादादपुर, बटेला व ब्लाॅक उमर्दा के की ग्राम पंचायत सिंगरी, अज्योरा टीबी मुक्त हो गई। ब्लाॅक तालग्राम के अमरौली, माधवनगर, असौलिया समेत 14 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।