{"_id":"5b5f5f904f1c1ba61f8b602e","slug":"121532977040-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें ने सोमवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा की अध्यक्षता में निकाली गई रैली में कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार वादा निभाओं के नारे भी लगाए। रैली के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड डाकघर से भेजे।
प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें ने कहाकि विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने उनके संगठन की मांगों को पूरा करने का वादा किया था लेकिन अब सत्ता में आने के बाद वह वादे से मुकर रहे हैं।
विज्ञापन
मांग की है कि बढ़ाए हुए मानदेय का शासनादेश जारी किया जाए। आंगनबाड़ी का प्रमोशन शुरू करो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करो। इसके अलावा कहाकि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को जिले से बाहर करो। प्रदर्शन के दौरान मुन्नी राठौर, सीमा वर्मा, विमला, उमा दुबे, अल्का त्रिपाठी, सुधा रानी, रमन शुक्ला, साधना, नीलम तिवारी, सुमन गुप्ता, कृष्णा, रेखा रानी, अर्चना, शाहदीन बानो आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
क्रासर
प्रधानमंत्री को भेजे पोस्ट कार्ड, कहा मुख्यमंत्री नहीं पूरा कर रहे वादा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 30केएनजेपी 13- रैली निकालकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।