फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दस्त नियंत्रण पखवारा आठ तक

दस्त नियंत्रण पखवारा आठ तक

Tue, 27 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दस्त नियंत्रण पखवारा आठ तक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। जिले में दस्त नियंत्रण पखवारा आठ जुलाई तक चलेगा। पांच साल तक के सभी बच्चों को जिंक की गोलियों के अलावा ओआरएस की खुराक दी जाएगी। पखवारे को सफल बनाने के लिए सीएमओ ने अधिकारियों को निरीक्षण के लिए सक्रिय कर दिया है।

जिले में दस्त नियंत्रण पखवारा शुरू हो चुका है। गांवों में आशा बहू सबसे पहले पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को चिह्नित करेगी, एक सूची तैयार कर उसी के आधार पर बच्चों को जिंक की गोलियां एवं ओआरएस का पैकेट देगी। ओआरएस का घोल तैयार करने की विधि को भी मौके पर बताएंगी। आशा बहू लोगों को साफ सफाई के बारे में जानकारी भी देगी। दो से छह माह तक के बच्चे को जिंक की आधी गोली तथा सात माह से पांच वर्ष तक के बच्चे को एक गोली दी जाए। यदि बच्चा अत्यधिक डायरिया से ग्रसित है तो उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी जाए।
विज्ञापन


दस्त के दौरान बच्चों को ओआरएस का घोल अवश्य दिया जाए। बीमार बच्चे को स्तनपान, ऊपरी आहार तथा भोजन जारी रखा जाए। खाना बनाने से पहले एवं बच्चे का मल साफ करने के बाद हाथों को साबुन से साफ किया जाए। मल का निस्तारण सुरक्षित स्थान पर जल्द से जल्द कर दिया जाए। अधिक समय तक मल पड़े रहने से बीमारियां पनप जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरिया रोग पर अंकुश लगाने के लिए घर में शौचालय का प्रयोग करें। बीमार बच्चों पर ओआरएस का घोल और जिंक की गोलियां खिलाने से बच्चों में तीव्रता से सुधार होता है। आशा बहू के गांव में यदि किसी बच्चे की डायरिया रोग से ग्रसित होने के दौरान मौत होती है तो उसकी जानकारी अधीक्षक को देंगी। अधीक्षक अपने नोडल अधिकारी को इस के बारे में जानकारी देंगे।


स्कूलों में होगा हाथ धोने का प्रदर्शन
इस अवधि में स्कूली बच्चों को हाथ धोने का प्रदर्शन किया जाएगा। बच्चों को बताया जाएगा कि हाथ धोने से बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सकता है। हाथों को किस तरह धोना चाहिए। बच्चे खाना खाने से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अपने हाथों को अवश्य धुलेंगे। प्रार्थना के दौरान बच्चों को हाथ धोने के तरीके की जानकारी दी जाएगी।

- पांच साल तक के बच्चों को दी जाएगी खुराक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed