{"_id":"6830c13c19c284ff8c09e234","slug":"12-sleeper-buses-and-40-cars-were-challaned-on-the-expressway-kannauj-news-c-214-1-knj1008-130803-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर 12 स्लीपर बसों व 40 कारों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर 12 स्लीपर बसों व 40 कारों का चालान
विज्ञापन
कन्नौज। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शुक्रवार को शिकंजा कसा गया है। यातायात प्रभारी ने स्पीड लेजर गन की मदद से ओवरस्पीड मिलने पर 12 स्लीपर बसों व 40 कारों का चालान किया। इस चालान के माध्यम से 1.88 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
यातायात प्रभारी आफाक खान भोर में चार बजे दल बल के साथ ठठिया थानाक्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। उन्हाेंने चार घंटे तक वाहन चेकिंग की। यहां स्पीड लेजर गन की मदद से वाहनों की गति की जांच की। इस दौरान ओवरस्पीड में जा रही 12 स्लीपर बसों व 40 कारों का चालान कर जुर्माना लगाया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
उन्होंने बताया कि लखनऊ, आगरा, दिल्ली के लिए अनेक स्लीपर बसें निकलती हैं। इनके चालक हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। जिससे मार्ग दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि स्लीपर बसों में दो चालक होने चाहिए, लेकिन एक ही चालक बस संभाल रहे हैं। इससे चालकों में थकान व आलस्य बढ़ जाता है, जो मार्ग दुर्घटना का मुख्य कारण होता है।