{"_id":"5ebd83b68ebc3e90955a750b","slug":"12-new-hotspot-in-kannauj-kannauj-news-knp5601675149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हॉटस्पाट सेंटर बढ़कर 12 हुए, सीएमओ ने कहा हो रही थर्मल स्कैनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हॉटस्पाट सेंटर बढ़कर 12 हुए, सीएमओ ने कहा हो रही थर्मल स्कैनिंग
विज्ञापन
कन्नौज जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अबतक जिले में 12 हॉटस्पॉट सेंटर बनाए जा चुके हैं। 23 संक्रमित मिले हैं। मौजूदा समय जिला मुख्यालय पर कांशीराम कालोनी, शेखपुरा, घमाइचमऊ, सैयदपुर, कुम्हारनपुर्वा कुसुमखोर, गुरसहायगंज के डुडवा बुजुर्ग, छिबरामऊ के बिरतिया, सैयदबाड़ा, कपूरपुर, किदवई नगर और ठठिया के जैनपुर मार्ग, मलगई और उमर्दा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर हॉटस्पॉट सेंटर बनाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी हॉटस्पॉट में स्वास्थ्य कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी जगह पुलिस बल तैनात कर आने-जाने वालों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने का काम तेज कर दिया है। कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि गुरुवार को जिले से 92 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं।