फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   12 dengue patients found in a week

एक सप्ताह में मिले डेंगू के 12 मरीज

Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 dengue patients found in a week
जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों का सैंपल लेतीं लैब टेक्नीशियन सपना यादव व दीपक बाबू पाल। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में एक सप्ताह में डेंगू के 12 मरीज मिले हैं। दो मरीज मलेरिया के हैं। अस्पताल में एंटीजन किट से हुई जांच के आधार पर यह रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन सपना यादव और दीपक बाबू पाल ने मंगलवार को कर्मचारियों के साथ इमरजेंसी, गायनी व इंडोर (जनरल) वार्ड में भर्ती मरीजों के ब्लड का सैंपल लिया। अस्पताल में छह सितंबर से अभी तक एंटीजन किट से हुई जांच के आधार पर 12 मरीजों की डेंगू और दो की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को अस्पताल में भर्ती 41 मरीजों के ब्लड का सैंपल लिया गया। 19 मरीजों की डेंगू और 22 की मलेरिया जांच हुई। डेंगू का कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। एक मरीज मलेरिया से ग्रसित मिला। सौ शय्या अस्पताल में जांच की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सीएमओ ने पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी को यहां पर तैनात कर दिया है। अभी तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन के संभाला कार्यभार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब टेक्नीशियन सपना यादव ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। यहां पर पहले सूर्यकांत मिश्रा की तैनाती हुई थी। बाद में सीएमओ ने आदेश को बदलकर सपना यादव को तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार से शुरू हो जाएगी टीबी की जांच
लैब टेक्नीशियन दीपक बाबू पाल ने बताया कि पिछले लगभग तीन महीने से सीबी नाट की कार्टिरेज न होने से अस्पताल में टीबी की जांच नहीं हो पा रही थी। अब कार्टिरेज सीएमओ आफिस आ गई हैं। वह जल्द सीएमओ आफिस से ले आएंगे। गुरुवार से टीबी की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed