फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मानपुर बिजली घर के एसएसओ, लाइनमैन की सेवा समाप्त

मानपुर बिजली घर के एसएसओ, लाइनमैन की सेवा समाप्त

Tue, 08 Jan 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मानपुर बिजली घर के एसएसओ, लाइनमैन की सेवा समाप्त

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। शराब के नशे में बिजली घर को चलाने व ठेकेदार से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में जेई ने एसएसओ व लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी है। इस संबंध में पत्र एक्सईएन को भेजा है।

मानपुर बिजली घर में एसएसओ के पद पर कार्यरत राजीव कुमार व गणेश फीडर पर कार्यरत लाइनमैन विश्वनाथ ने गंगधरापुर गांव निवासी बिजली ठेकेदार रमाकांत अग्निहोत्री से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसकी जानकारी उन्होंने अवर अभियंता पीसी पारासर को दी। इस पर वह विद्युत गृह पहुंचे तो पाया कि दोनों कर्मचारी शराब के नशे में है। यही नहीं जेई से भी गलत शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


इस पर जेई ने दोनों कर्मचारियों को हटा दिया। इस संबंध में एक्सईएन शादाब अहमद को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। इसके अलावा जिन संस्थाओं की ओर से इन कर्मचारियों का चयन किया गया है उनको भी पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। अवर अभियंता ने बताया कि यह कर्मचारी ड्यूटी के समय पहले भी शराब के नशे में मिल चुके हैं। इनको वार्निंग दी जा चुकी है। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा। इस कारण दोनों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली घर का एसएसओ, लाइनमैन बर्खास्त
शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर जेई ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed