फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मुआवजा न मिला तो किसान करेंगे आंदोलन

मुआवजा न मिला तो किसान करेंगे आंदोलन

Mon, 07 Jan 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा न मिला तो किसान करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। एक सप्ताह पहले नादनपुर रंपुरा के पास नहर की खांदी कटने से करीब 200 एकड़ फसल खेतों में पानी भरने से खराब हो गई थी। सोमवार को किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की और मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

ग्राम रामपुर हृदय के किसान भानुुुप्रताप त्रिपाठी के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया है कि 31 दिसंबर को विभाग की ओर से नहर की सफाई कराई जा रही थी और उसी रात नहर में पानी छोड़ दिया गया। इसमें रामपुर हृदय गांव के सामने खांधी कटने से लगभग 200 एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन


सूचना पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और लेखपाल ने निरीक्षण भी किया था। इसके बावजूद अभी तक मुआवजा देने की कार्रवाई नहीं शुरू हुई है। किसानों ने जल्द से जल्द नहर कटने से बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में किसान जंटर सिंह, रामरतन सिंह, शरद सिंह, मोहन सिंह, उदयवीर, इंदल, दूरबीन सिंह, जिलेदार, नरबीर सिंह, राजेश कुमार, देवेंद्र त्रिपाठी, उमेश चंद दुबे, देवेश त्रिपाठी, श्याम बिहारी, राम रहीम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुआवजा न मिला तो आंदोलन करेंगे किसान
नहर कटने से खराब हो गई थी करीब 200 एकड़ फसल
किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप मांगा मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed