फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   102 complaints , resolved at seven

शिकायतें आई 102, पर निपटाई मात्र सात

Wed, 17 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 17 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
102 complaints , resolved at seven

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में

विज्ञापन
फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर थी। डीएम व एसपी ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कर 10 दिनो में निस्तारण करने के निर्देश दिए। सात शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश शुक्ला के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला और तहसील परिसर में ही चकबंदी न्यायालय व सीओ कार्यालय शुरू कराए जाने की मांग रखी। डीएम ने जल्द कार्यालय शुरू कराने का भरोसा दिलाया। सुर्सी ग्राम पंचायत के बीडीसी महेंद्र सिंह ने राशन कोटेदार पर कार्ड बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया।

डीएम ने डीएसओ को जांच का आदेश दिया। ग्राम पंचायत खामा के मजरा बख्तौरापुर के एक दर्जन ग्रामीणों ने ग्राम समाज की परती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम व सीओ को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर कब्जा हटवाए। जनखत के बीडीसी राजेंद्र कुमार ने ग्राम सभा में आबादी आवंटन व चकबंदी पूरा कराने की मांग रखी।

इस मौके पर कई विभागों से संबंधित 102 शिकायती प्रार्थनापत्र आए। सात शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इस मौके पर एसपी दिनेश कुमार पी, एसडीएम उदयवीर सिंह, सीएमओ डा. पीएन बाजपेयी, सीओ सुरेंद्रपाल सिंह, पीडी एके सिंह कुशवाहा, तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed