{"_id":"5c3392edbdec2256aa76f2ab","slug":"101546883821-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवर्णों को आरक्षण केंद्र सरकार का अच्छा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवर्णों को आरक्षण केंद्र सरकार का अच्छा कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। आर्थिक आधार पर पिछड़े सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण के केंद्र सरकार के फैसला का लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इससे गरीब सवर्णों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने बड़ा दांव खेला है।
शहर के जयेश दुबे ने कहा कि गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। इससे गरीब सवर्ण भी हालात में सुधार होगा। रमन सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार सिर्फ गरीब सवर्ण की ही बात न करें, जब अन्य वर्गों में सभी को आरक्षण मिल रहा है तो सभी सवर्णों को भी मिलना चाहिए। अंकित दुबे ने कहा कि आरक्षण मिलने से सवर्ण गरीबों की हालत सुधरेगी। सुमित मिश्रा ने कहा कि काफी समय बाद किसी सरकार ने सवर्णों के हित के बारे में सोचा है। मोहित तिवारी का कहना है कि सरकार को गरीब के बजाए पूरे सवर्ण समाज को आरक्षण का लाभ देना चाहिए। जिस भी वर्ग को आरक्षण का लाभ मिल रहा है, उसमें अमीरी-गरीबी को नहीं देखा गया है। पूरे वर्ग को ही लाभान्वित कराना चाहिए। रवि शुक्ला ने कहा कि कई सवर्ण युवा सरकारी नौकरियों के कंपटीशन में एक या दो नंबर से रह जाते हैं। ऐसे में उन गरीब सवर्णों को नौकरियों का लाभ मिल सकेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा का कहना है कि लोकसभा चुनाव करीब देख केंद्र सरकार ने यह घोषणा की है। अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल ने भाजपा ने सवर्णों के लिए कुछ नहीं किया। सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह पहले ही सवर्णों को आरक्षण देने की वकालत कर चुके हैं। देर से सही लेकिन केंद्र सरकार का यह कदम अच्छा है। बसपा जिलाध्यक्ष संजीव दोहरने कहा कि पार्टी मुखिया मायावती काफी समय से सवर्णों को आरक्षण देने का मुद्दा उठातीं रही हैं। केंद्र सरकार और पहले फैसला लेती तो बेहतर होता। भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार का ये एतिहासिक फैसला है। सवर्णों के हित में केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन
आरक्षण से सुधरेगी सवर्णों की आर्थिक स्थिति
केंद्र सरकार के 10 फीसदी आरक्षण के फैसले पर बोले शहर के लोग
फोटो 07केएनजेपी 16- जयेश दुबे।
फोटो 07केएनजेपी 17- रमन सिंह भदौरिया।
फोटो 07केएनजेपी 18- अंकित दुबे।
फोटो 07केएनजेपी 19- सुमित मिश्रा।
फोटो 07केएनजेपी 20- मोहित तिवारी।
फोटो 07केएनजेपी 21- रवि शुक्ला।