फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   10 people, cut power department connections

बिजली विभाग ने 10 लोगों के काटे कनेक्शन

Sun, 22 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 22 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
10 people, cut power department connections

बिजली बकाएदारों और चोरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया

विज्ञापन
गया है। विभागीय अधिकारी नियमित रूप से चेकिंग कर बकाएदारों के कनेक्शन काट रहे हैं। शनिवार को भी अभियान के तहत 10 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। 35 हजार रुपये बिजली बकाया का मौके पर वसूला गया।

एसडीओ वीरभद्र सिंह की अगुवाई में अवर अभियंता दीपचंद्र, राजेश कुमार, शशिकांत ने डिस्क कनेक्शन टीम और मीटर रीडिंग टीम के साथ शहर के कई मोहल्लों में अभियान चलाया। टीम को आया देख बिजली चोरों ने अपनी कटिया समेट लिए। इस दौरान विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों ने जीटी रोड सरायमीरा निवासी गोविंद कुमार कटियार, अंबेडकरनगर सरायमीरा निवासी राजा पांडेय, कपूरी देवी, सुघर सिंह, सुरेश कटियार के कनेक्शन काट दिए।

इसी तरह छपट्टी मोहल्ले में टीम ने वीके जैन, अनुज जैन, रामबेटी के कनेक्शन काटे। इसके अलावा तलैया चौकी मोहल्ले में विशाल मिश्र और जनार्दन सिंह के भी कनेक्शन काटे गए। एक्सईएन विद्युत पी राम ने बताया कि सरकारी और गैरसरकारी सभी बकाएदारों के यहां टीम छापामार अभियान चलाती रहेगी।

बिजली चोरी मिली तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बकाएदारी मिली तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। यही नहीं टीम दोबारा भी चेकिंग करेगी। यदि बिल अदा किए बगैर कनेक्शन जुड़ा पाया गया तो उपभोक्ता के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed