फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Joshi disappointed after clash between him and modi

जोशी का निकला दर्द: 'पुण्य से काशी मिली पाप से संसद'

Thu, 13 Mar 2014 02:17 AM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
Joshi disappointed after clash between him and modi

भाजपा में वाराणसी लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुरली मनोहर जोशी ने अपने मन की पीड़ा जाहिर की है।

विज्ञापन


वाराणसी सीट छोड़ना नहीं चाह रहे जोशी ने दार्शनिक अंदाज में कहा है कि उन्होंने कुछ पाप किए होंगे, जिसके चलते वह संसद पहुंचे।

हालांकि इस बात से उनका आशय क्या था, यह उन्होंने साफ नहीं किया। पद्मभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र के सम्मान समारोह में मंगलवार रात पहुंचे जोशी ने संसद को पाप के फलस्वरूप मिली जगह करार दिया।

संसद को बताया पाप

Joshi disappointed after clash between him and modi

उन्होंने शास्त्रीय संगीत की साधना का बखान करते हुए कहा कि कुछ पुण्य था, जो कि भारत जैसे देश में जन्म लिया। प्रयाग और काशी में रहने का मौका मिला लेकिन कुछ पाप भी किया होगा जिसके चलते संसद में हूं।

संसद में जाने के पीछे के अपने किस ‘पाप’ की बात जोशी कर रहे थे, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। हालांकि उनकी इस बात पर जमकर ठहाके जरूर लगे। उन्होंने कहा कि संगीत इस देश की महान विधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ से हुई तीखी बहस

Joshi disappointed after clash between him and modi

मैं विज्ञान का विद्यार्थी हूं राजनीति में आकर फंस गया हूं पर मेरी कामना है कि संगीत का यह अनहद नाद इसी तरह हमेशा गूंजता रहे। जोशी अपनी पुरानी सीट वाराणसी से ही इस बार भी चुनाव लड़ना चाह रहे हैं, जबकि भाजपा इस सीट से नरेंद्र मोदी को उतारना चाहती है।

पार्टी ने जोशी को नैनीताल या कानपुर सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया है। मालूम हो कि सीट के इस विवाद को लेकर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जोशी की पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी तीखी बहस हुई थी। हालांकि बाद में जोशी ने कहा था कि पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह स्वीकार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed