फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Zoo to be built on 125 acres near Garhmau lake in Jhansi

झांसी में गढ़मऊ झील के पास 125 एकड़ में बनेगा चिड़ियाघर

Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Zoo to be built on 125 acres near Garhmau lake in Jhansi
झांसी। गढ़मऊ झील के पास 125 एकड़ भूमि में चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इस पर करीब 300 करोड़ की लागत आएगी। वन विभाग ने जमीन का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया है। शासन से अनुमति मिलते ही विभाग डीपीआर तैयार करेगा। वन विभाग का दावा है कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर होगा।
विज्ञापन

झांसी में चिड़ियाघर बनाने के लिए शासन स्तर से अनुमति जारी हो गई है। वन विभाग को निर्देश दिए गए थे कि वह जल्द ही जमीन की तलाश करें। विभाग ने गढ़मऊ झील से तीन किलोमीटर दूर स्थित एक बड़े इलाके को चिन्हित किया है। वन विभाग के अफसरों ने जो शासन को रिपोर्ट भेजी है उसके मुताबिक यहां चिड़ियाघर बनाया जा सकता है। झील के आसपास पानी की भी उपलब्धता रहती है। यह इलाका पूरी तरह सुरक्षित भी है। माना जा रहा है कि जल्द ही शासन जमीन के प्रस्ताव पर मुहर लगा देगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गढ़मऊ झील नजदीक होने के कारण चिड़ियाघर में पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जमीन के अधिग्रहण के लिए शासन से पत्राचार को शुरू कर दिया गया है। डीपीआर के लिए भी जल्द ही कवायद की जाएगी। चिड़ियाघर में वन कर्मियों के आवासों भी बनाए जाएंगे। मुख्य द्वार से लेकर अंदरूनी सड़कों का निर्माण भी यहां कराया जाएगा।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के निर्माण के लिए गढ़मऊ स्थित सिंचाई विभाग की 125 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया है। जमीन के अधिग्रहण के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही चिड़ियाघर के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक, बुंदेलखंड जोन
तितलीघर होगा मुख्य आकर्षक
चिड़ियाघर में तितली जोन भी बनाया जाएगा। तितली घर में बुंदेलखंड की प्रजाति की तितलियों के साथ ही देसी व विदेशी तिललियों को रखा जाएगा। जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। वन अफसरों का कहना है कि बच्चे तितलियों को देखने के लिए आएंगे।
चिड़ियाघर में होंगे यह जानवर
चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा, जेबरा, शेर, चीता, तेंदुआ, मछलियां, मगरमच्छ, मोर, ऊंट, के साथ ही कई विदेशी जानवरों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed