{"_id":"6268361aaa8c4d549b0d0f78","slug":"yuvak-ne-lagayi-faansi-jhansi-news-jhs2194914189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार इलाके में कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इससे वह परेशान रहता था।
सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक ब्रह्मनगर निवासी रवि रायकवार (23) मजदूरी करके जीवन यापन करता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। सोमवार को शराब पीकर वह घर लौटा। तब तक परिवार के दूसरे लोग सो गए थे। मंगलवार सुबह नींद खुलने पर उसकी पत्नी जब पीछे के कमरे में पहुंची तब वहां रवि गमछे के सहारे फंदा बनाकर लटका था। यह देख उसकी पत्नी चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सीपरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उसके भाई कमलेश का कहना है रवि शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रवि कर्ज से भी परेशान था।
नीलगाय को बचाने के दौरान घायल डंपर चालक की मौत
झांसी। जालौन के भिटौरा गांव के पास नीलगाय को बचाने के दौरान घायल हुए डंपर चालक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक समथर के छपार गांव निवासी शिशुपाल (28) डंपर लेकर शनिवार को जालौन गया था। जैसे ही वह भिटौरा गांव के पास पहुंचा सड़क पर अचानक नील गाय आ गई। इसे बचाने के चक्कर में उसने डंपर को दायीं तरफ काटा लेकिन, गाड़ी पलट गई। इसमें दबकर शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जालौन के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उसे इमरजेंसी मेें भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।