फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth went for picnic drown in canal

पिकनिक मनाने गए भाई की डूबकर मौत, दूसरे को बचाया

Mon, 22 Jul 2019 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
youth went for picnic drown in canal
पिकनिक मनाने गए भाई की डूबकर मौत, दूसरे को बचाया
विज्ञापन

झांसी। सोमवार सुबह पिकनिक मनाने आए दो भाई, भांजे समेत पांच लोग नहर में नहाने लगे। इस दौरान दो भाई डूबने लगे। शोरगुल सुनकर मछुवारे तुरंत कूद गए। उन लोगों ने दोनों को निकाला लेकिन एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को हालत बिग़ड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मछुवारों ने तीनों को भी जल्द बाहर निकाला। इससे उनकी जान बच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस घटना के बाद मृतक केे घर में कोहराम मचा है।

थाना प्रेमनगर के हंसारी स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने ललितपुर मार्ग निवासी नितिन लोंजिस का सोमवार को जन्मदिन था। नितिन अपनेे मामा हैंड्री दास (19 ), जूट रोबिन (26) और अपने साथी अभिषेक व रवींद्र के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने सुकुवा ढुकुवा गए थे। पांचों ने राजगढ़ से वेज बिरयानी खरीदने के बाद सुकुवा ढुकुवा की तरफ चल दिए। यहां पहुंचकर नहर के पास पांच बैठ गए। बताया गया है कि अभिषेक को पानी में तैरना आता था तो वह नहर में नहाने लगा। इसके कुछ देर बाद अभिषेक ने चारों लोगों को भी नहाने के लिए बुला लिया। सभी एक साथ मिलकर नहाने लगे, तभी अचानक हैंड्री व जूट डूबने लगे। इसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद मछुवारे बचाने पहुंचे, लेकिन जब तक उसे बचाने के प्रयास में नितिन, अभिषेक व रवींद्र भी डूबने लगे। मछुवारों ने कूदकर नितिन, अभिषेक व रवींद्र को बाहर निकाला, लेकिन जब तक हैँड्री व जूट पानी मेें समा चुके थे। किसी तरह मछुवारों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन जब तक हैंँड्री ने दम तोड़ दिया था और जूट की हालत बिगड़ चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां चिकित्सकों ने हैंड्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि जूट की हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर लिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां हैंड्री की खबर सुनकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed