फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth's death after truck

तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Tue, 02 Nov 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth's death after truck
झांसी। थाना सीपरी बाजार के शिवानी तिराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी अलीम (28) पुत्र अल्लादीन पेंटर का काम करता था। सोमवार को पड़ोस में रहने वाले अपने साथी मुराद पुत्र (30) अहसान के साथ अंबावाय में काम खत्म करके बाइक से घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ही जैसे शिवानी तिराहे के पास पहुंचे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सवार सड़क पर गिर गए। ट्रक की चपेट में आने से अलीम के सिर, हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आ गई। चपेट में आया मुराद करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। दोनों लहूलुहान हाल में सड़क पर पड़े रहे। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में सीपरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अलीम के सिर पर गहरा जख्म हो जाने से काफी खून बह गया था। वह मौके पर अचेत पड़ा था जबकि मुराद अर्द्घ मूर्छित अवस्था में था। पुलिस दोनों को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने पहुंचते ही अलीम को मृत घोषित कर दिया जबकि मुराद को भर्ती कर दिया गया। देर शाम तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उधर, हादसे की सूचना जैसे ही अलीम के परिजनों को मिली वहां कोहराम मच गया। घर में अलीम की पत्नी समेत दो बच्चियां हैं। पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाए होता तब बच जाती जान
अलीम बाइक पर बिना हेलमेट लगाए ही चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना होते ही वह सिर के बल सड़क पर गिर गया। अगल-बगल बिखरी गिट्टी सीधे उसके सिर में घुस गई। घटना स्थल पर ही उसका काफी खून बह जाने की वजह से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मुराद को भी सिर में काफी चोट आई है। पुलिस का कहना है कि हेलमेट लगाए होने की वजह से सिर को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत का अड्डा बना शिवानी तिराहा
अंधा मोड़ होने की वजह से शिवानी तिराहा मौत के अड्डे के तौर पर तब्दील हो चुका है। अकसर ही यहां गंभीर हादसे होते हैं। तीन दिन पहले भी ठीक इसी जगह में हुई दुर्घटना में हंसारी निवासी एक चौकीदार जान गवां चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ग्वालियर रोड एवं कानपुर रोड के चलते यह ट्रकों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। आगे अंधा मोड़ होने से कई बार यहां हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed