{"_id":"620d5573da0fcc5ba71e2d44","slug":"youth-injured-in-saving-life-of-female-passenger-who-was-boarding-a-moving-train-jhansi-news-jhs2151168176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला यात्री की जान बचाने में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला यात्री की जान बचाने में युवक घायल
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेल मंडल के ग्वालियर स्टेशन पर चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश कर रही महिला को बचाने के चक्कर में एक युवक खुद घायल हो गया। जीआरपी की तत्परता से युवक की जान बची।
समता एक्सप्रेस के एस-7 कोच में मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद आफताब (26) सवार थे। इस कोच में कुछ महिलाएं भी यात्रा कर रहीं थीं, जबकि इनका रिजर्वेशन एस-9 कोच में था। ग्वालियर स्टेशन पर एस-7 से उतरकर महिलाएं एस-9 कोच में जाने लगीं, इसी दौरान ट्रेन चल दी। यात्री बबीता चलती ट्रेन में ही चढ़ने लगी। यह देखकर मोहम्मद आफताब को लगा कि कहीं महिला गेट से नीचे न गिर जाए। वह कोच से उतरकर भागा और महिला को कोच नौ में धक्का देकर अंदर करने लगा।
इसी दौरान आफताब का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच वाली जगह में फंस गया, इससे उसका पेट रगड़ गया और खून निकलने लगे। प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने ट्रेेन में सवार यात्रियों से चेन पुलिंग करने को कहा। तब कहीं जाकर गाड़ी रुकी और युवक को बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इस घटनाक्रम से गाड़ी 20 मिनट तक खड़ी रही।