फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth festival

युवाओं की कला से खिल उठा ‘कलरव’

Sun, 22 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
youth festival
झांसी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वाधान में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (बीयू) में आयोजित 31वें सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल ‘कलरव’ के तीसरे दिन जोश से लबरेज छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


गांधी सभागार में एकांकी नाटकों का मंचन किया गया। नाटकों के जरिए भ्रष्टाचार से जूझ रहे देश और आतंक व दहशतगर्दी की तस्वीर प्रतिभागियों ने पेश की। रायपुर की इंदिरा गांधी कल्चरल यूनिवर्सिटी ने कश्मीर समस्या, भोपाल की एसेक्ट यूनिवर्सिटी ने गांधी गोडसे संवाद, महाराष्ट्र की संत गडजे एमरावती यूनिवर्सिटी ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को लेकर, तेलंगाना की ओसमानिया यूनिवर्सिटी ने व्यक्ति की मनोभाषाओं पर एकांकी नाटक प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


वहीं, ग्वालियर की राजा मानसिंह तोमर यूनिवर्सिटी ने भ्रष्टाचार, छत्तीसगढ़ के इंद्रकला संगीत विश्वविद्यालय ने हरिशंकर परसाई की कहानी सदाचार की ताबीज को लेकर, बीयू ने बॉर्डर पर शहादत के बाद सिस्टम से जूझते परिवार की जिंदगी पर केंद्रित प्रस्तुतियां दीं। संचालन डॉ. मो. नईम ने किया। इस मौके पर प्रो. वीपी खरे, डॉ. गुरमीत कौर त्रिपाठी, डॉ. अनिल झरबरे, डॉ. राजीव बबेले, डॉ. रचना श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी सभागार के बेसमेंट हॉल में शास्त्रीय गायन के अलावा परकर्शन तथा नॉन-परकर्शन इंस्ट्रूमेंटल प्रतिस्पर्धा हुईं। संचालन डॉ. नीता यादव ने किया। विज्ञान भवन में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के शुरूआती चरण प्रतिस्पर्धा में भोपाल के माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, नागपुर के आईटीएम विश्वविद्यालय, इंदौर के डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय, जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तथा बीयू का चयन अंतिम चरण को किया गया। इन टीमों के बीच पुन: सायंकालीन सत्र में प्रतियोगिता हुई।

संचालन क्विज मास्टर अनूप माशलकर ने किया। प्रो. ओपी कंडारी तथा डॉ. गजाला रिजवी मौजूद रहे।
 
कार्टूनिंग में भिड़ीं 16 टीमें
ललित कला विधा की प्रतियोगिताएं पूर्व की भांति राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गईं। सर्वप्रथम कार्टूनिंग प्रतियोगिता में 16, ऑन स्पॉट फोटोग्राफ प्रतियोगिता में 14 टीमों ने हिस्सा लिया। देर शाम तक चली इंस्टालेशन प्रतियोगिता में 12 विश्वविद्यालयी टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान संयोजक डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. कुसुम बिंडवार, डॉ. नीना खरे, डॉ. यूपी तोमर, उमेश कुमार उपस्थित रहे।

दीक्षांत मंडप में भारतीय समूह गायन, पश्चिमी समूह गायन, शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता हुई। संचालन डॉ. रेखा लगरखा, डॉ. ममता सिंह और डॉ. नूपुर गौतम ने किया। डॉ. सुनील प्रजापति, डॉ. संजन निबोरिया, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. एके श्रीनिवासन उपस्थित रहे।

प्रतिभा निखारें छात्र: दीपनारायण
झांसी। कल्चरल इवनिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं से अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारते हुए देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करने का आह्वान किया। वहीं, प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।


इस दौरान कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय, कुलसचिव अखिलेश चंद्र, प्रति कुलपति प्रो. पंकज अत्रि, प्रो. सुनील काबिया, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. धीरेंद्र यादव, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. कुमार यशवंत, विवेक चौहान एवं अजय शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed