{"_id":"6352bdf447543178773c94d4","slug":"youth-dies-after-falling-from-roof-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रात में छत से गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रात में छत से गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 21 Oct 2022 09:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Oct 2022 09:12 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि रात में वह गुटका थूकने के लिए उठा था और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गली में आ गिरा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना इलाके में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक गुटका थूकने के लिए वह उठा था और इसी दरम्यान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
भांडेरी गेट निवासी रमेश कुशवाहा का पुत्र अमित (28) हलवाई का काम करता था। इन दिनों वह सीपरी बाजार में एक मिठाई की दुकान पर काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात वह घर पहुंचा और खाना खाकर ऊपर कमरे में सोने चला गया था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रात में वह गुटका थूकने के लिए उठा था और इसी दरम्यान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गली में आ गिरा। हालांकि, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। इसी बीच पुलिस गश्त के लिए निकली तो उन्हें अमित गली में पड़ा मिला। इस पर पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी सोनम के अलावा एक साल की बेटी बिट्टो है। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।