{"_id":"61b79f677122ea2b793f20dd","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-ohe-line-jhansi-news-jhs2108587162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे यार्ड में सोमवार को ओएचई लाइन की चपेट में आने से एक युवक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी को इस हादसे का पता कई घंटे बाद लग सका। जीआरपी युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
रेलवे यार्ड में एक तरफ खाली कोच खड़े हैं। सोमवार को एक अज्ञात युवक (25) कोच के ऊपर चढ़ गया। इसी बीच वह ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसके कपड़ों में आग लग गई और वह धू धू कर जल गया। इसके बाद वह पटरियों के पास गिर गया और उसकी मौत हो गई। आसपास क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारी तुरंत इस हादसे को नहीं देख सके। कर्मचारियों की नजर जब युवक के जले शव पर पड़ी तो उन्होंने जानकारी जीआरपी को दी। इस सूचना पर शाम करीब चार बजे जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह मय स्टाफ के मौके पर पहुंच गए। युवक के जले कपड़ों में ऐसा कोई कागज या मोबाइल बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जीआरपी ने आसपास क्षेत्र में युवक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। बाद में जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चोरी के दो मोबाइल के साथ पकड़ा
झांसी। जीआरपी ने प्लेटफार्म दो से एक बदमाश को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी का नाम शिवपुरी के सिहोर थाना क्षेत्र के गांव बनियानी निवासी मोहित वर्मा है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।