{"_id":"5c783925bdec221a37669d76","slug":"your-wishish-complited-in-next-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षाओं को पूरा करेंगे अगले पांच साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षाओं को पूरा करेंगे अगले पांच साल
Fri, 01 Mar 2019 01:10 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
bjp meating
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को मेंहदी बाग स्थित मानस भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन एलईडी पर पीएम नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद किया।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक आवश्यकताओं की पूर्ति का काल था। अब 2019 से 2024 तक का वक्त आकांक्षाओं को पूरा करने का होगा। यह चुनाव दो संस्कृतियों के बीच का चुनाव होगा। हम भारत को जल्द से जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। भारत एक ऐसे पड़ाव पर है जहां वैभवशाली न्यू इंडिया दिख रहा है। भाजपा के लिए बूथ के नायक कार्यकर्ता हैं। पीएम ने युवाओं से जनसंपर्क और बाइक रैली में शामिल होने का आग्रह किया। साथ ही नमो एप को डाउनलोड कर रोजाना कम से कम एक घंटे का समय एप को दें।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कि आज तक के इतिहास में कभी किसी प्रधानमंत्री ने इस तरह से कार्यकर्ताओं से संवाद नहीं किया। भाजपा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करती है। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, रामरतन कुशवाहा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला, प्रदीप सरावगी, अमित साहू, अमित चिरवारिया, सुधांशु साहू काके, अंचल सरावगी, गिरजा तिवारी, प्रियांशु डे व रानू देवलिया मौजूद रहे।