फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youngman suiside in jhansi.

झांसी में युवक ने फांसी लगा कर दी जान

Fri, 26 Feb 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
youngman suiside in jhansi.
फोटे म्रतक चंद्रशेखर केबट की फाइल फोटो - फोटो : DEHAT
एरच। थाना क्षेत्र के मुहल्ला मलाहीटोला में बुधवार की शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसे माता-पिता खेत गए थे। लौटकर आने पर उन लोगों ने देखा तो कमरे में उसका शव लटक रहा था। वह घर में ही परचून की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसकी वजह से वह मायके में रहती है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला मलाहीटोला निवासी चंद्रशेखर (25) घर पर ही परचून की दुकान रखे था। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर अकेला था। उसके माता-पिता खेत पर थे। इसी दौरान उसने घर के अंदर वाले कमरे में जाकर के छत के कुंदे से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। रात करीब आठ बजे उसकी मां खेत से घर लौटी तो कमरे की अंदर से कुंडी बंद थी। किसी तरह से उसने कमरे के अंदर प्रवेश किया तो देखा की उसका पुत्र चंद्रशेखर फांसी के फंदे से लटका है। घटना की जानकारी मुहल्लावालों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष त्रिदीप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारवालों के मुुताबिक चंद्रशेखर की चार वर्ष पहले शादी हुई थी लेकिन उसकी पत्नी मायके में ही रहती है। उसकी पत्नी से न्यायालय में मामला चल रहा है। उसी से वह हमेशा मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed