{"_id":"7f7378a0f41786669eea567a192e64c4","slug":"young-oman-caught-in-the-rigging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर में हेराफेरी करते युवक को पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर में हेराफेरी करते युवक को पकड़ा
ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विद्युत टीम ने बृहस्पतिवार को अपराह्न के समय बाहर बड़ागांव गेट स्थित चूना भट्टी के पास स्टोर रीडिंग का मीटर बदलते समय एक युवक को पकड़ लिया। जबकि आरोपी के दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
चूना भट्टी तिराहे के नजदीक रहने वाले एक उपभोक्ता ने अपने मीटर में रीडिंग स्टोर कर रखी थी। बदले में क्षेत्र का मीटर रीडर देवेंद्र पाल उपभोक्ता से सुविधा शुल्क ले लेता था। कुछ दिन पहले मीटर रीडर ने उपभोक्ता से बात की कि मीटर में रीडिंग स्टोर हो गई है वह अपने साथियों की मदद से मीटर बदला देगा। बृहस्पतिवार को मीटर रीडर अपने साथी (रिश्तेदार) अरुण व कोमल के साथ उपभोक्ता का मीटर बदल रहा था। इसी बीच सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र के जेई दिग्विजय सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान कर्मचारियों ने अरुण को पकड़ लिया, जबकि मीटर रीडर व अन्य युवक भागने में सफल हो गए। तदुपरांत अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता व एसडीओ गौरव कुमार को मामले की जानकारी दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, विद्युत टीम ने मीटर में आ रही यूनिट के हिसाब से उपभोक्ता को 24 हजार रुपये का बिल जारी कर दिया।
विज्ञापन
ढुकुवां कालोनी के विद्युत काउंटरों का बुरा हाल
झांसी। सिविल लाइन स्थित ढुकुवां कालोनी में स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में खुलने वाले दो बिल जमा काउंटरों का बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को भी सर्वर प्रॉब्लम के कारण उपभोक्ताओं का बिल जमा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
ढुुकुवां कॉलोनी में दो विद्युत बिल काउंटर खुले हैं। इन काउंटरों पर अक्सर सर्वर ठप होने की समस्या बनी रहती है। जेनरेटर खराब होने से हालात बदतर हैं। स्थिति यह है कि कतार में खड़े उपभोक्ताओं को एक बिल जमा करने के लिए दो से तीन घंटे का समय लग जाता है। बृहस्पतिवार को भी सर्वर कनेक्टिविटी का लिंक बार-बार फेल होने के कारण उपभोक्ता यहां की व्यवस्थाओं को कोसते रहे। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने अपने काउंटर समय से पौने घंटे पहले ही बंद कर दिए। इस कारण दर्जनों उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।