फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young men ded body found in car

नहर में खड़ी कार में मिला युवक का शव

Tue, 22 Oct 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
young men ded body found in car
नहर में खड़ी कार, पीछे की सीट से मिला था शव।
नहर में खड़ी कार में मिला युवक का शव
विज्ञापन

झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के नयागांव स्थित नहर में खड़ी कार के अंदर से एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। कार के अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं। गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है। गले व आसपास कई निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनाें को खबर दी। परिजनों ने हत्या आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।

थाना मोंठ के भरोसा गांव व हाल निवासी थाना सीपरी बाजार के मसीहागंज स्थित खालसा इंटर कॉलेज के पास रहने वाले देवेश उपाध्याय के पुत्र विवेक उपाध्याय (28) रविवार की दोपहर घर से कार में सवार होकर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। देर रात घर न लौैटने पर पत्नी ने अपने पिता को जानकारी दी, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ विवेक की तलाश में जुट गए, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह उनकी खोजबीन चल रही थी, तभी थाना प्रेमनगर के नयागांव के पास से निकली नहर में एक कार खड़ी देखी। शक होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो एक युवक मृत अवस्था मेें पड़ा था। खबर मिलते ही प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा मौके पर पहुंचे। कार खोलकर देखा तो पीछे वाली सीट पर युवक मृत अवस्था में पड़ा था। पास ही दो शराब की बोतलें भी मिलीं। गले व आसपास कुछ निशान भी थे, जिससे गला दबाकर मार डालने की संभावना जताई जा रही है। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर विवेक के रूप में शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नहर में कार कैसे उतरी औैर कौन साथ था, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को नहर से बाहर निकलवाया। परिजनों के मुताबिक एक साल पहले ही विवेक ने कार ली थी। प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed