फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man who went to irrigate was hacked to death with an axe.

Jhansi News: सिंचाई करने गए युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Mon, 03 Mar 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to irrigate was hacked to death with an axe.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। थाना ककरबई के डुमरई गांव में सिंचाई करने गए युवक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात उसका खून से सना शव खेत में बने ट्यूबवेल के पास से बरामद हुआ। सूचना पर सीओ गरौठा पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजनों ने रंजिश की बात से इन्कार किया है। हत्यारों की तलाश में तीन टीम लगाई गई है।

डुमरई गांव निवासी गंगा प्रसाद अहिरवार (44) उर्फ बंटे ने खेत पर ट्यूबवेल लगाया था। परिजन ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर गंगा प्रसाद खेत सिंचाई करने की बात कहकर घर से निकला था। घर में मां एवं भांजी लक्ष्मी मौजूद थीं। करीब 15 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। देर रात तक गंगा प्रसाद के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आधी रात गंगाप्रसाद का शव ट्यूबवेल के पास लहूलुहान हाल में पड़ा था। गले, हाथ एवं शरीर में कई जगह धारदार हथियार से मारने के निशान थे। खून से सनी लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। परिजन ने किसी रंजिश की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन




इनसेट



जमीन के विवाद की आशंका

गंगा प्रसाद की हत्या के पीछे जमीन की रंजिश की बात भी सामने आई है। अभी तक पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसका परिवार के लोगों से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच कोर्ट-कचहरी भी हुआ। गंगा प्रसाद को कोई संतान नहीं थी जबकि पत्नी की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद, गंगा प्रसाद अपनी भांजी को घर लेकर आ गया। वह भांजी के नाम जमीन करने की बात कहता था। इसे लेकर भी परिजन के बीच आपसी विवाद था। हालांकि उसकी मां एवं भांजी हत्या के पीछे किसी तरह की रंजिश की बात से इन्कार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



युवक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने भी किसी रंजिश की बात नहीं बताई। उनकी ओर से तहरीर भी नहीं मिली है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। - राजेश राय, सीओ गरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed