{"_id":"663e469783e99e691f0b5dae","slug":"young-man-who-had-come-to-grind-wheat-was-murdered-by-his-three-real-brothers-in-jhansi-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गेहूं पिसाने के पैसों को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार ने बांट से कूचकर युवक को मार डाला; भाइयों ने दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गेहूं पिसाने के पैसों को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार ने बांट से कूचकर युवक को मार डाला; भाइयों ने दिया साथ
Fri, 10 May 2024 09:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 10 May 2024 09:39 PM IST
सार
झांसी जिले में आटा चक्की दुकानदार ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक गेहूं पिसवाने आया था, जहां पैसों को लेकर कुछ विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भांडेर के चिरगांव रोड पर आटा चक्की दुकानदार ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर युवक की लोहे के बांट से कूचकर हत्या कर दी। युवक उनकी दुकान पर गेहूं पिसवाने आया था। युवक का दुकानदार से गेहूं पिसवाने के पैसों को लेकर विवाद हो गया। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से आलाकत्ल समेत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दोनों भाई फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भांडेर के घुसियाना मोहल्ला निवासी भगवान सिंह (40) पुत्र रामसहाय यादव शुक्रवार सुबह आठ बजे चिरगांव रोड स्थित झांसी चुंगी पर आशीष रजक की आटा चक्की में गेहूं पिसवाने गया था। चक्की मालिक आशीष से पिसवाई के पैसों को लेकर उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। विवाद सुनकर आशीष के भाई अरविंद और अशोक भी आ गए। तीनों मिलकर भगवान सिंह को बुरी तरह लाठियों से पीटने लगे। भगवान सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। बचाव के लिए वह आसपास के लोगों से गुहार लगाता रहा। गुस्से में बौखलाए आरोपियों ने वहां तौल कांटे पर रखा 20 किलो का वजनी बांट उसके सिर पर पटक दिया। इससे उसका सिर फट गया। चारों ओर खून फैल गया।
विज्ञापन
यह वीभत्स दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मुख्य आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके दोनों भाई फरार हो गए। भाई दिनेश कुमार (45) पुत्र रामसहाय यादव की रिपोर्ट पर आटा चक्की मालिक आशीष, उसके भाई अरविंद और अशोक रजक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद आरोपी अरविंद और अशोक रजक फरार हो गए। पुलिस उनको तलाश रही है।
विज्ञापन