फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man killed his wife with axe for refusing to drink alcohol In Lalitpur

बीवी की आनाकानी पर पति बना जल्लाद: रात में ऐसा करने से पत्नी ने रोका, इस बात से खफा हो युवक ने मारी कुल्हाड़ी

Sun, 02 Apr 2023 07:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Apr 2023 07:25 PM IST
सार

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला की लाठी से पिटाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Young man killed his wife with axe for refusing to drink alcohol In Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर के थाना सौजना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया में एक शराबी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना सौजना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी क्रांति (26) पत्नी कांशीराम का शनिवार रात को पति से विवाद हो गया था। दरअसल कुछ दिन पहले क्रांति का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना में हो गया था। हाल ही में उसे आवास निर्माण के लिए 50 हजार रुपये मिले थे। पति कांशीराम ने आवास के लिए आये पैसे निकालकर शराब पर खर्च कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को क्रांति ने पति कांशीराम को टोका, तो पति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से महिला घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पिता टीकमगढ़ के पटा गांव निवासी रामलाल की तहरीर पर पुलिस ने पति कांशीराम, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कांशीराम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सन्दीप सेंगर ने बताया कि महिला की लाठी से पिटाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed